चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड हो चुका है. रोवर प्रज्ञान ने भी चंद्रमा की सतह पर काम करना शुरू कर दिया है. इसको लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. इसी बीच पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक युवक ने चंद्रयान-3 जैसा मॉडल बनाकर आसमान में उड़ा दिया. यही नहीं, उसने रोवर जैसा मॉडल भी बनाया, जो दुर्गापुर की धरती पर घूम रहा है. रोवर जैसे मॉडल में तिरंगा नजर आ रहा है,
इस ‘रोवर’ में 360 डिग्री कैमरा विभिन्न प्रकार की तस्वीरें ले रहा है. दुर्गापुर के इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक ने चंद्रयान-3 की सफलता से प्रेरित होकर ये कारनामा किया.
यहां देखें वीडियो
छोटन घोष मनु दुर्गापुर के दुबचुरिया इलाके का रहने वाला है. छोटन ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंद्रयान-3 और रोवर प्रज्ञान जैसा मॉडल बनाया है. खास बात यह है कि इसमें सोलर पैनल लगा है और वह बाकायदा चलकर एक्ट भी करता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख लोग हैरान हैं और युवक की तारीफ कर रहे हैं.
मॉडल में लगाया 360 डिग्री का कैमरा और सोलर पैनल
युवक ने बताया कि मॉडल में चार मोटर गियर बॉक्स का उपयोग किया गया है. रोवर मॉडल में 12 वोल्ट डीसी बैटरी है. इसमें 360 डिग्री कैमरा सोलर पैनल भी है. आधुनिक लाइटें हैं. इस रोवर मॉडल पर तिरंगा नजर आ रहा है.
चंद्रयान-3 के मॉडल ने 40 फीट की ऊंचाई तक भरी उड़ान
छोटन घोष मनु ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 जैसा मॉडल बनाया था. छोटन ने मॉडल को आसमान में 40 फीट तक उड़ाया. चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर चुका है, जो दुनिया में इतिहास बन चुका है. जो भारत के लिए गौरव की बात ही. छोटन घोष का कहना है कि उन्होंने इस खुशी का जश्न मनाने के लिए चंद्रयान-3 और रोवर का मॉडल बनाया.
www.aajtak.in
Source link