एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट अनुसार जून 2023 में देशभर में यूजर्स की संख्या 3.74 लाख बढ़कर 114.36 करोड़ हो गई है।
जियो और एयरटेल ने नए ग्राहकों को जोड़ना जारी रखा है। वहीं, BSNL और वोडाफोन-आइडिया लगातार अपने यूजर्स को गंवा रहे हैं।
वोडाफोन-आइडिया और BSNL के यूजर्स कम हुए
वोडाफोन आइडिया और BSNL के यूजर्स लगातार कम हो रहे हैं। जून के महीने में BSNL के 18.70 लाख यूजर्स कम हुए हैं। इससे इसके यूजर्स की संख्या घटकर 9.95 करोड़ रह गई है। इससे पहले मई 2023 में भी BSNL ने 14.9 लाख यूजर्स गंवाए थे।
वहीं, वोडाफोन-आइडिया के 12.85 लाख यूजर्स ने अक्टूबर में नेटवर्क को छोड़ा है। इससे कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 22.97 करोड़ रह गई है। इससे पहले कंपनी ने मई 2023 में 28.2 लाख यूजर्स खोए थे।
जियो और एयरटेल ने नए ग्राहक जोड़े
BSNL और वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स गंवाने का फायदा जियो और एयरटेल को हुआ है। जियो ने जून के महीने में 22.73 लाख जोड़े हैं, जबकि मई में इसने 30.4 लाख यूजर्स को जोड़ा था। इससे इसेक यूजर्स की कुल संख्या 43.86 करोड़ हो गई है।
वहीं एयरटेल ने 14.09 लाख कस्टमर्स को जोड़ा है, जबकि मई में इसने 13.3 लाख यूजर्स को जोड़ा था। इससे कंपनी के कुल यूजर्स की संख्या 37.37 करोड़ हो गई है।
जियो का मार्केट शेयर 13.61% घटा
ट्राई के मुताबिक, इस साल जून में टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 51.96% से घटकर 38.35% हो गया है, जबकि भारती एयरटेल का मार्केट शेयर 28.78% से बढ़कर 32.68% हो गया है।
वहीं, वोडाफोन-आइडिया की हिस्सेदारी मई के मुकाबले जून में 14.42% से घटकर 20.08% रह गई है। इसके अलावा BSNL का मार्केट शेयर 2.96% ले बढ़कर 8.71% हो गया है।
50 लाख ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स बढ़े
देश में 0.54% ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स बढ़े हैं। यानी करीब 50 लाख ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स बढ़ोतरी हुई है। TRAI के अनुसार, ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स मई में 85.6 करोड़ थे जो अब जून में बढ़कर 86.1 करोड़ हो गए हैं।
सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड नेटवर्क जियो
TRAI के मुताबिक, 44.7 करोड़ यूजर्स के साथ जियो देश में सबसे बड़ा मोबाइल ब्रॉडबैंड ऑपरेटर है। 24.8 करोड़ मोबाइल ब्रॉडबैंड यूजर्स के साथ एयरटेल दूसरे नंबर पर है। वहीं वोडाफोन-आइडिया के पास सिर्फ 12.4 करोड़ यूजर्स हैं।
टेलीफोन ग्राहक भी बढ़े
TRAI के मुताबिक, देश में टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या में 0.11% की बढ़ोतरी हुई है। भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या मई 2023 में 117.25 करोड़ थी, जो जून 2023 में बढ़कर 117.38 करोड़ हो गई है।
www.bhaskar.com
Source link