- Hindi News
- Business
- 7.7% Interest Is Available On Post Office NSC, Deposit Amount Is Compounded Annually, How Much Is It From FD, Know The Complete Details Of The Scheme Separately Annual Compounding Saving Scheme
नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अगर आप 5 साल के लिए सेविंग करना चाहते हैं, तो आपके सामने कई ऑप्शन आते हैं। इनमें सबसे पॉपुलर फिक्स्ड डिपॉजिट FD और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC हैं। ज्यादातर बैंकों में 5 साल की FD पर जहां आपको 7.5 % तक का सालान ब्याज मिलता है। वहीं पोस्ट ऑफिस की NSC में आपको 7.7% तक का ब्याज मिल जाता है, जिस पर कोई TDS नहीं काटा जाता है।
5 साल के इन्वेस्टमेंट में आपको यहां लॉक-इन के साथ टैक्स बेनिफिट्स मिलते है। यहां हम आपको इन स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने हिसाब से सही निर्णय लेकर इन्वेस्ट कर सकें।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 1000 रुपए से इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है। इसके बाद आप 100 रुपए के मल्टीपल यानी 1100, 1800, 2300 या 15100 रुपए में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसकी कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है।
इस स्कीम में आपका पैसा FD की तरह कम्पाउंड होता है। इसका मतलब, जमा की गई राशि पर एक साल में जितना ब्याज बना है, वह आपके जमा की गई राशि में जुड़ कर फिर से प्रिंसिपल अमाउंट की तरह काउंट होता है। इसे मैच्योरिटी के समय एक साथ दिया जाता है।
इस स्कीम में 5 साल के बाद कोई एक्सटेंशन नहीं मिलता है। यानी अगर आप 5 साल के बाद भी इसको जारी रखना चाहते हैं। तो आपको मौजूदा इनटरेस्ट रेट पर नया NSC खरीदना पड़ेगा। उसकी भी टाइम-लिमिट 5 साल ही होगी। इस स्कीम में सर्टिफिकेट खरीदते समय जो ब्याज दर लागू होता है वहीं अगले 5 साल तक रहता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
FD का ऑप्शन बैंकों के अलावा पोस्ट ऑफिस में भी होता है। जिसकी समय सीमा 7 दिन से लेकर 10 साल तक की होती है। इसमें 5 साल के लिए इन्वेस्ट करना एक पॉपुलर ऑप्शन है। इसमें 7.5% तक ब्याज मिल जाता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) v/s नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
FD v/s NSC | फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) | नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) |
इनकम टैक्स के नियम | 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट | 1.5 लाख रुपए तक के इन्वेस्टमेंट पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट |
TDS के नियम | FD में सालाना 40 हजार रुपए (सीनियर सिटीजन 50 हजार रुपए) से ज्यादा के ब्याज पर 10% TDS काटा जाता है। | NSC में TDS नहीं काटा जाता है। |
मैच्योरिटी से पहले विड्रॉल | 6 महीने के पहले कोई ऑप्शन नहीं। 6 महीने के बाद 1 साल से पहले तक सेविंग अकाउंट के हिसाब से इंटरेस्ट मिलेगा। 1 साल के बाद 5 साल से पहले 2% तक कम इंटरेस्ट के साथ मिलेगा। | अकाउंट होल्डर की मृत्यु, जॉइंट अकाउंट की स्थिति में दोनों अकाउंट होल्डर्स की मौत होने या सरकार या कोर्ट के किसी आदेश पर |
लोन के नियम | जमा राशि को व्हीकल लोन, होम लोन या कोई अन्य सिक्योर्ड लोन के लिए कोलेटरल यानी लोन के लिए सिक्योरिटी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। | जमा राशि को व्हीकल लोन, होम लोन या कोई अन्य सिक्योर्ड लोन के लिए कोलेटरल यानी लोन के लिए सिक्योरिटी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। |
इंटरेस्ट रेट |
5 साल के लिए 7.5% मैक्सिमम | 5 साल के लिए 7.7% |
www.bhaskar.com
Source link