नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
घरेलू नेचुरल गैस कीमत $7.85/mmBtu (मिलियन मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट) से बढ़कर $8.60/mmBtu हो गई हैं। यानी भारतीय करंसी में ये 649.56 रुपए से बढ़कर 711.62 रुपए हो गई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सितंबर महीने के लिए नए प्राइस की घोषणा की।
नेचुरल गैस की कीमतें इंडस्ट्री के लिए बढ़ाई गई हैं। इसका कंज्यूमर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बात की गुंजाइश काफी कम है कि गैस डिस्ट्रीब्युशन करने वाली कंपनियां CNG और PNG के दाम बढ़ाए।
5 दिन पहले बढ़े थे CNG के दाम
बता दें कि 5 दिन पहले यानी 25 अगस्त को IGL ने गैस की कीमतें बढ़ाई थीं। इसके बाद दिल्ली में CNG 74.59 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
IGL की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में CNG की कीमतों में इजाफा हुआ है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 1 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी और हापुड़ में भी CNG के दाम में इजाफा हुआ है।
घरेलू नेचुरल गैस की कीमत तय करने का नया फॉर्मूला
- पहले – घरेलू नेचुरल गैस की कीमत दुनिया के 4 बड़े गैस ट्रेडिंग हब-हेनरी हब, अलबेना, नेशनल बैलेसिंग प्वाइंटर (UK) और रूसी गैस की कीमत के आधार पर तय होती थीं। अब – घरेलू नेचुरल गैस की कीमत अब इंडियन क्रूड बास्केट की कीमत के आधार पर तय होती है।
- पहले – हर 6 महीने पर गैस की कीमत होती थीं। अब – हर महीने गैस की कीमत तय की जाती हैं।
- पहले – दुनिया के चारों गैस ट्रेडिंग हब के पिछले एक साल की कीमत का औसत निकाला जाता है। फिर इसे तीन महीने के अंतराल पर लागू किया जाता है। अब – घरेलू नैचुरल गैस की कीमत के लिए इंडियन क्रूड बास्केट की पिछले एक महीने की कीमत को आधार बनाया जाता है।
सरकार ने नया फॉर्मूला तय करने के लिए किरीट पारिख की अध्यक्षता में अक्टूबर, 2022 में कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही सरकार ने ये फॉर्मूला तैयार किया है।
www.bhaskar.com
Source link