नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑयल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत कम की है। कंपनियों ने इसके कीमत 158 रुपए कम की है। इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए से कम होकर 1522 हो गई है। हालांकि आज घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं कोलकाता में 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 1802 रुपए से घटकर 1636 रुपए हो गई है। इसके अलावा मुंबई में इसकी कीमत पहले 1640 रुपए थी, जो कम होकर 1482 रुपए हो गई है। चेन्नई की बात करें तो यहां पर जो कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब तक 1852 रुपए में मिल रहा था, वो अब 1695 रुपए में मिलेगा। इससे पहले 29 अगस्त को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी।
देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम
- मुंबई 1482
- नई दिल्ली 1522
- कोलकाता 1636
- चेन्नई 1695
14 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम
दो दिन पहले सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम किए थे। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई। नई कीमत 30 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन से लागू हो चुकी हैं।
www.bhaskar.com
Source link