नई दिल्ली2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राजन अब नेता बन गए हैं। उन्हें अब चुनाव लड़ना चाहिए और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि जब अच्छे अर्थशास्त्री नेता बनते हैं तो अपना इकोनॉमिक सेंस भूल जाते हैं। रघुराम राजन नेता बन गए हैं। अब उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए, चुनाव लड़ना चाहिए, चुनाव कराना चाहिए और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
रघुराम राजन ने कहा था कि प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत भारत में मोबाइल फोन नहीं बनाए जा रहे, उन्हें बस असेंबल किया जा रहा है। राजन के इसी बयान पर वैष्णव से सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।
राजन किसी और की तरफ से शैडो बॉक्सिंग कर रहे
वैष्णव ने कहा- राजन किसी और की तरफ से शैडो बॉक्सिंग कर रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं है। शैडो बॉक्सिंग में हवा में पंच मारे जाते हैं। इसमें लड़ने के लिए कोई विरोधी नहीं होता है। राजन को जब राजनीति करनी है तो खुलकर सामने आना चाहिए। राजन इसी साल जनवरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।
रघुराम राजन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।
सभी देशों ने असेंबलिंग का रास्ता अपनाया
रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि हर देश जिसने इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण शुरू किया है, उसने पहले कंप्लीटली नॉक्ड-डाउन (CKD), सेमी नॉक्ड-डाउन (SKD) को लाने और प्रोडक्ट को असेंबल करने का मार्ग अपनाया है। इसके अलावा, सिस्टम के उत्पादन के बाद विभिन्न घटकों का उत्पादन होता है।
अश्विनी वैष्णव रेल, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट के मंत्री हैं।
वैष्णव ने कहा- 3 कंपनियां फोन कम्पोनेंट्स बनाएंगी
वैष्णव ने कहा- अगले 2 सालों में भारत इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में 30 फीसदी वैल्यू एडिशन हासिल कर लेगा। इसके अलावा 3 कंपनियां देश में मोबाइल फोन के कम्पोनेंट्स बनाएंगीं।
आज ग्लोबल सप्लाई चेन इतनी कॉम्प्लेक्स है कि किसी भी देश की वैल्यू एडिशन 40% से ज्यादा नहीं है।
उन्होंने कहा- हर देश में फोन प्रोडक्शन की कई स्टेज होती हैं। सबसे पहले फोन की असेंबलिंग होती है, फिर पार्ट्स बनाए जाते हैं और बाद में पूरे सिस्टम बनने लगते हैं।
इस पोल में भाग लेकर अपनी राय जरूर दें…
2022 में राहुल गांधी ने लिया था रघुराम राजन का इंटरव्यू
राहुल गांधी ने 2022 में राजस्थान में एक खेत में बने मकान की छत पर इंटरव्यू किया था।
15 दिसंबर 2022 को राहुल गांधी ने रघुराम राजन का एक इंटरव्यू लिया था। राहुल गांधी ने राजन से कहा था- आज की दुनिया में सब जगह नफरत फैली है। यूक्रेन से लेकर कई जगह देख लीजिए तो भारत इसमें दुनिया को दिशा दे सकता है। भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है। इस पर राजन ने कहा कि लोकतंत्र हमारी ताकत है। बहुत से देश हमारी तरफ देख रहे हैं कि इंडिया उदाहरण पेश कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
रघुराज राजन ने भविष्यवाणी की थी- देश की इकोनॉमी के लिए 2023 मुश्किल साल होगा
राहुल के साथ बातचीत में रघुराज राजन ने देश की इकोनॉमी के लिए 2023 मुश्किल होने वाला साल बताया था। राजन ने कहा – इस साल दिक्कतें थीं। ग्रोथ स्लो है, भारत का एक्सपोर्ट कम है। कमोडिटी की महंगाई है। महंगाई विकास में बाधक है। समस्या इकोनॉमिक ग्रोथ के नंबर्स की है। कोरोना के बाद दिक्कतें बढ़ी हैं और हमारी विकास दर को कम किया है। कोरोना महामारी से पहले भी हमारी विकास दर कम थी। हमने इसे पैदा किया है। पढ़ें पूरी खबर…
www.bhaskar.com
Source link