मुंबई14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिलिनेयर गौतम अडाणी के अडाणी ग्रुप की कंपनियों ने Q1FY24 यानी पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शानदार प्रदर्शन किया है। बुधवार को अडाणी ग्रुप ने बताया कि जून तिमाही में ग्रुप का Ebitda (प्री-टैक्स प्रॉफिट) सालाना आधार पर 42% बढ़कर 23,532 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड लेवल यानी ऑल-टाइम-हाई पर पहुंच गया है।
जून तिमाही का Ebitda FY-2019 के लगभग बराबर
अडाणी ग्रुप ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही का Ebitda पूरे फाइनेंशियल ईयर 2018-2019 (अप्रैल 2018 से मार्च 2019) के 24,780 करोड़ रुपए के EBITDA के लगभग बराबर है। एयरपोर्ट्स, पावर से लेकर पोर्ट्स तक का बिजनेस करने वाले अडाणी ग्रुप पर 42,115 करोड़ रुपए के कैश बैलेंस के हिसाब से 18,689.7 करोड़ रुपए का नेट डेट था।
ग्रुप के इन सेगमेंट्स का टोटल EBITDA में 86% का योगदान
अडाणी ग्रुप के लिए अच्छा कैश फ्लो जनरेट करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी प्लेटफॉर्म सेगमेंट ने ग्रुप के टोटल पोर्टफोलियो EBITDA में 86% का योगदान दिया। इस सेगमेंट ने ग्रुप के लिए 20,233 करोड़ रुपए का EBITDA जनरेट किया है।
अडाणी ग्रुप ने कहा कि फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के तहत इनक्यूबेशन एयरपोर्ट्स, ग्रीन एनर्जी और अन्य बिजनेस के चलते ग्रुप का मुनाफा साल-दर-साल लगभग दोगुना हो रहा है। 1718 करोड़ रुपए के EBITDA के साथ इन बिजनेस ने पोर्टफोलियो EBITDA में 7% का योगदान दिया है।
अडाणी एंटरप्राइजेज समेत इन कंपनियों का रहा अहम योगदान
जून तिमाही में हुए जबरदस्त मुनाफे से अडाणी ग्रुप में लिक्विडिटी की स्थिति भी काफी मजबूत हुई है। जून 2023 के आखिरी तक ग्रुप का कैश बैलेंस 42,115 करोड़ रुपए रहा, जो पिछली तिमाही से 4.2% ज्यादा है। ग्रुप ने कहा कि पोर्टफोलियो लेवल पर इस शानदार प्रदर्शन में अडाणी ग्रीन के रिन्यूएबल पावर बिजनेस, अडाणी एंटरप्राइजेज के इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस और अडाणी सीमेंट के सीमेंट बिजनेस का अहम योगदान रहा है।
अडाणी ग्रुप की किस कंपनी का कैसा रहा प्रदर्शन?
अडाणी एंटरप्राइजेज
- एयरपोर्ट बिजनेस में पैसेंजर ग्रोथ सालाना आधार (YoY) पर 27% बढ़कर 2.13 करोड़ रुपए रही।
- रोड बिजनेस के तहत 79.8 लेन किलोमीटर का अतिरिक्त कंस्ट्रक्शन किया गया।
- सोलर मॉड्यूल्स वॉल्यूम 87% बढ़कर 614 MW रहा।
- डेटा सेंटर कारोबार: चेन्नई में 17 MW की फैसिलिटी पूरी तरह से ऑपरेशनल हो गई है।
- माइनिंग सर्विसेज प्रोडक्शन वॉल्यूम 6.3 MMT रहा।
- कोयले की कीमतों में सुधार और वॉल्यूम स्टेबलाइजेशन के कारण अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मौजूदा कारोबार में EBITDA में 12% की गिरावट देखी गई।
अडाणी ग्रीन एनर्जी
- जून तिमाही में अडाणी ग्रीन का EBITDA साल-दर-साल 67% बढ़कर 2,200 करोड़ रुपए रहा है।
- ऑपरेशनल कैपेसिटी 43% बढ़कर 8,316 MW रही, इसमें 1,750 MW सोलर-विंड हाइब्रिड, 212 MW सोलर और 554 MW विंड पावर प्लांट्स से शामिल है।
- सोलर पोर्टफोलियो का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन सालाना आधार (YoY) पर 40 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 26.9% रहा है।
- हाइब्रिड पोर्टफोलियो का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 47.2% रहा।
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस
- ट्रांसमिशन नेटवर्क में 550 सर्किट किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई। कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 19,778 सर्किट किलोमीटर पहुंचा।
- सोल्ड यूनिट्स की सेल्स सालाना आधार (YoY) पर 7.61% बढ़कर 2,754 मिलियन यूनिट्स रही।
- आंध्र प्रदेश में 27 लाख स्मार्ट मीटर्स के जरिए 90 लाख कंज्यूमर्स को सर्विस देने के लिए 3 स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए लेटर ऑफ एग्रीमेंट (LOA) मिला।
अडाणी गैस
- कंपनी ने 7 और CNG स्टेशंस शुरू किए। इससे टोटल स्टेशंस की संख्या 467 पहुंची।
- कई अहम लोकेशंस पर टोटल 141 EV चार्जिंग प्वाइंट्स लगाए।
- 1.24 लाख घरों में और पहुंची PNG सर्विस, अब 7 लाख से ज्यादा परिवारों को PNG सप्लाई मिलेगी।
- नेटवर्क बढ़ने और CNG कीमतों को घटाने से CNG वॉल्यूम्स सालाना आधार (YoY) पर 18% बढ़ा है।
अडाणी पोर्ट्स & SEZ
- कार्गो वॉल्यूम सालाना आधार (YoY) पर 12% बढ़कर 101.4 MMT रहा, जो एक तिमाही में सबसे ज्यादा वॉल्यूम है।
- मार्केट शेयर 200 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 26% रहा।
- डोमेस्टिक कार्गो वॉल्यूम सालाना आधार (YoY) पर 8% बढ़ा। यह इंडस्ट्री ग्रोथ से 3 गुना ज्यादा है।
- म्यांमार एसेट बिक्री और कराईकल पोर्ट का अधिग्रहण पूरा किया।
अडाणी पावर
- जून तिमाही में गोड्डा अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट में कुल 1,600 MW के 2 यूनिट शुरू किए।
- सेल सालाना आधार (YoY) पर 7% बढ़कर 17.49 BU रही।
- कंसोलिडेटेड PLF सालाना आधार (YoY) पर 58.6% से बढ़कर 60.1% रहा।
अडाणी विल्मर
- पहली तिमाही में वॉल्यूम सालाना आधार (YoY) पर 25% की ग्रोथ के साथ 1.49 MMT के पार हुआ।
- फूड और FMCG सेगमेंट से इनकम सालाना आधार (YoY) पर 28% बढ़कर 1,100 करोड़ रुपए रही।
अडाणी सीमेंट बिजनेस – अंबुजा सीमेंट और ACC
- सेल वॉल्यूम तिमाही आधार पर 9% बढ़कर 15.4 MMT रहा।
- प्रति टन EBITDA जून 2022 तिमाही में 888 रुपए से बढ़कर 1253 रुपए हो गया।
- सीमेंट बिजनेस का EBITDA सालाना 54% बढ़कर 1,935 करोड़ रुपए हो गया।
www.bhaskar.com
Source link