- Hindi News
- Happylife
- Chandrayaan 3 Moon Lander Pragyan Rover Photos | Shiva Shakti Point Lunar South Pole
बेंगलुरु18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इसरो ने शनिवार को प्रज्ञान रोवर का दूसरा वीडियो शेयर किया।
इसरो ने शनिवार को शिव-शक्ति पॉइंट (चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा) पर घूम रहे प्रज्ञान रोवर का दूसरा वीडियो शेयर किया है। इसके पहले इसरो ने 25 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर से बाहर निकलते हुए प्रज्ञान रोवर का वीडियो शेयर किया था। लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था।
इसरो ने बताया कि प्रज्ञान रोवर अलगे 11 दिनों में लैंडर के आसपास आधा किमी घूमेगा। ये 1 सेमी प्रति सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। इसरो अब तक मून मिशन की 10 फोटो और 3 वीडियो शेयर कर चुका है।
इन फोटो-वीडियो को सिलसिलेवार तरीके से देखिए…
25 अगस्त : रोवर के बाहर आने का वीडियो, चांद की मिट्टी पर अशोक स्तंभ की छाप छोड़ी
प्रज्ञान रोवर के पीछे के दो पहियों पर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और इसरो लोगो के इंडेंट हैं। जैसे ही रोवर चंद्रमा पर उतरा तो उसके पहियों ने चांद की मिट्टी पर इन प्रतीकों की छाप छोड़ी।
इसरो ने 25 अगस्त 2023 को यह वीडियो शेयर किया है। इसमें पज्ञान रोवर लैंडर के रैंप से बाहर निकलता दिख रहा है।
चंद्रयान-3 ने लैंडिंग करते समय चांद की फोटो भी ली थी।
24 अगस्त : लैंडिंग का वीडियो, सतह पर उतरने में 41 दिन लगे
चंद्रयान-3 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसे चांद की सतह पर लैंड करने में 41 दिन लगे। यानी 23 जुलाई को चंद्रयान-3 के लैंडर की चांद की सतह पर लैंडिंग हुई। 24 जुलाई को जारी हुए इस वीडियो में चांद की सतह पर शुरुआत में लहरों जैसा नजारा दिखा, पास पहुंचते ही वहां काफी सारे बड़े और छोटे गड्ढे नजर आए।
2 मिनट 17 सेकेंड का लैंडिंग का ये वीडियो इसरो ने 24 अगस्त 23 को शेयर किया था।
21 अगस्त : चांद पर यान के लैंडिंग पॉइंट की तस्वीर शेयर की
चंद्रयान-3 ने लॉन्च होने के 41वें दिन चंद्रमा पर लैंडिंग की। भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश है। लैंडिंग से 2 दिन पहले चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल की कुछ तस्वीरें जारी की थीं। ये तस्वीरें सेफ लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए ली गई थीं।
इन तस्वीरों के जरिए चांद के साउथ पोल पर बिना गड्ढे वाला एरिया ढूंढने की कोशिश की गई थी। जिससे लैंडिंग में कोई दिक्कत न आए।
17 अगस्त : प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अलग हुए थे, दूसरी बार चांद की फोटो भेजी थी
17 अगस्त को दोपहर 1:15 बजे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया गया था। इसरो ने बताया कि था कि सेपरेशन के बाद विक्रम लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- थैक्स फॉर द राइड मेट। इस दौरान लैंडर पर लगे कैमरे ने चंद्रमा की भी तस्वीरें खींचीं थी।
17 अगस्त को लैंडर और प्रोपल्शन के अलग होने के बाद लैंडर पर लगे कैमरे ने प्रोपल्शन मॉड्यूल की फोटो के साथ चंद्रमा की ये तस्वीर भी खींची थी।
5 अगस्त : चंद्रमा की कक्षा में पहुंचते ही चंद्रयान-3 ने चांद की पहली फोटो भेजी थी
लॉन्चिंग से 22 दिन के बाद यानी 5 अगस्त को चंद्रयान-3 जब चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा था तो ऑनबोर्ड कैमरे ने चांद की पहली तस्वीर कैप्चर की थी। मिशन की जानकारी देते हुए इसरो ने X पोस्ट में चंद्रयान के भेजे मैसेज को लिखा था- मैं चंद्रयान-3 हूं… मुझे चांद की ग्रैविटी महसूस हो रही है।
इस तस्वीर में चंद्रमा के क्रेटर्स साफ-साफ दिख रहे हैं।
14 जुलाई को लॉन्चिंग के साथ चंद्रमा की ओर सफर शुरू हुआ था
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो ने 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान को स्पेस में भेजा गया।
14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को स्पेस में भेजा गया था।
www.bhaskar.com
Source link