- Hindi News
- Business
- Government Will Launch ‘My Bill My Right’ Scheme Today, Mera Bill Mera Adhikar App To Become Eligible To Win Prizes Up To Rs 1 Crore
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के लोगों में हर खरीददारी पर GST बिल लेने की आदत डेवलप करने के लिए केंद्र सरकार 1 सितंबर से ‘मेरा बिल मेरा अधिकार योजना’ शुरू कर रही है। इस योजना का फायदा लेने के लिए आपको इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।
इस स्कीम में आप हर महीने/तीन महीने पर 10 हजार रुपए से 1 करोड़ रुपए तक का इनाम जीत सकते हैं। फिलहाल, इस सुविधा को असम, गुजरात और हरियाणा, पुडुचेरी, दमन व दीव और दादरा और नगर हवेली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा, जो अगले 12 महीनों तक चलेगा। वित्त मंत्रालय ने 22 अगस्त को इस स्कीम के लॉन्च की जानकारी दी थी।
स्कीम में 1 करोड़ रु तक का ईनाम भी मिलेगा
केन्द्र सरकार इस स्कीम में लकी-ड्रॉ के जरिए हर महीने 800 लोगों का चयन करेगी। चुने गए सभी लोगों को 10 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। इनमें से 10 ऐसे लोगों को चुना जाएगा, जिन्हें 10-10 लाख रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार हर 3 महीने पर बंपर-ड्रॉ भी निकालेगी, जिसमें दो लोगों को 1-1 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि, 3 महीने वाली स्कीम केवल व्यापारियों के लिए है।
इस स्कीम में कैसे भाग लें?
इस स्कीम में भाग लेने के लिए आपको ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ मोबाइल ऐप इन्स्टॉल करना होगा। इसमें लॉगिन करने के बाद 200 रुपए से ज्यादा के किसी भी GST बिल का फोटो अपलोड करना होगा। आप अपने बिल को ‘web.merabill.gst.gov.in’ पर भी अपलोड कर के इस स्कीम में भाग ले सकते हैं। इस स्कीम के जरिए आप एक महीने में अधिकतम 25 GST बिल अपलोड कर सकते हैं।
मेरा बिल मेरा अधिकार’ स्कीम से जुड़े 10 सवाल-जवाब
स्कीम का उद्देश्य | लोगों में GST बिल लेने की आदत डालना |
कौन है एलिजिबल | केवल भारतीय कस्टमर्स |
कैसे भाग लेना है | ऐप या वेबसाइट पर GST बिल अपलोड करके |
बिल की मिनिमम वैल्यू | 200 रुपए |
बिल की अधिकतम वैल्यू | कोई लिमिट नहीं |
अधिकतम कितना बिल | 1 महीने में 25 |
लकी-ड्रॉ कब होगा | हर महीने और हर 3 महीने पर (बंपर-ड्रॉ) |
क्या-क्या चाहिए | GSTIN, इनवॉइस-नंबर, डेट, वैल्यू और कस्टमर का स्टेट |
सिलेक्शन का पता कैसे चलेगा | वेबसाइट, ऐप या पोर्टल के जरिए |
डॉक्यूमेंट क्या चाहिए | PAN कार्ड |
‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ ड्रा और इनाम का स्ट्रक्चर
अवधि | प्राइज की संख्या | प्राइज मनी |
मंथली | 800 | ₹10 हजार |
मंथली | 10 | ₹10 लाख |
3 महीने (बंपर ड्रॉ) | 2 | ₹1 करोड़ |
www.bhaskar.com
Source link