नई दिल्ली43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सरकार ने अगस्त 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.6 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी अगस्त 2022 के मुकाबले 11% ज्यादा है। तब GST से 1.43 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे।
वहीं एक महीने पहले जुलाई में सरकार ने 1.65 लाख करोड़ रुपए और जून में 1.61 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन किया था। रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगस्त में लगातार 6वीं बार ऐसा है हुआ कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ से ऊपर रहा है।
हालांकि, अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्शन अप्रैल 2023 में हुआ था, जब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 18 महीने से देश का GST कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।
2017 में लागू हुआ था GST
GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (वैट), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।
www.bhaskar.com
Source link