- Hindi News
- Sports
- India Vs Pakistan Hockey 5s Final : IND 4 PAK 4, India Win On Penalties To Win Hockey 5s Asia Cup
स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एशिया कप ट्रॉफी के साथ हॉकी टीम के खिलाड़ी।
भारतीय हॉकी टीम ने 5 खिलाड़ियों वाला (5-ए साइड हॉकी) हॉकी एशिया कप जीत लिया है। ओमान में खेले गए पहले एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम ने पाकिस्तान को टाईब्रेकर में 2-0 से हराया।
दोनों टीमों ने निर्धारित समय में 4-4 गोल किए। जिसके बाद मैच का फैसला ट्राईबेकर से हुआ। टाईब्रेकर में भारत ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने ओमान में जनवरी-2024 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी क्वलिफाई कर लिया है।
मोहम्मद राहिल ने 2 गोल किए
भारत के लिए निर्धारित समय में मोहम्मद राहिल ने दो गोल किए, जबकि जुगराज सिंह और मनिंदर सिंह ने एक-एक गोल किए। टाईब्रेकर में गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूट-आउट में भारत के लिए गोल किए। जबकि पाकिस्तान के लिए निर्धारित समय में अब्दुल रहमान, कप्तान अब्दुल राणा, जिक्रिया हयात और अरशद लियाकत ने गोल किए।
एशिया कप ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया।
पहले हाफ में पाकिस्तान 3-2 से आगे रहा
पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम एक गोल से पीछे थी। पाकिस्तान की ओर से 3 गोल हुए, जबकि भारत की ओर से 2 ही गोल हो सके। मैच के 5वें मिनट में पाकिस्तान के अब्दुल रहमान ने भारतीय गोलकीपर सूरज कारकेरा को चकमा देते हुए टीम के लिए पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
7वें मिनट में जुगराज सिंह ने भारत के लिए गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर दी। 10वें मिनट में मनिंदर सिंह के गोल की बदौलत भारत ने 2-1 से बढ़त ले लिया। 13वें मिनट में पाकिस्तान के कप्तान अब्दुल राणा और ठीक इसके एक मिनट बाद जिक्रिया हयात ने गोल कर टीम को 3-2 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर यही रहा।
दूसरे हाफ में पाकिस्तान के लिए 19वें मिनट अरशद लियाकत ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। भारत को मैच में बने रहने के लिए दो गोल की जरूरत थी। लियाकत के गोल करने के ठीक बाद भारत के लिए मोहम्मद राहिल ने गोल कर स्कोर 4-3 कर दिया। वहीं 26वें मिनट में राहिल ने पाकिस्तानी रक्षा पंक्ति को चकमा देते हुए गोल कर सकोर 4-4 की बराबरी पर कर दिया।
मैच खत्म होने तक यानी निर्धारित समय 30 मिनट तक स्कोर 4-4 ही रहा। जिसके बाद मैच का फैसला टाईब्रेकर में हुआ। टाईब्रेकर में पाकिस्तान ने दोनों मौके गंवा दिए। वहीं भारत के लिए पहले गुरजोत सिंह और उसके बाद मनिंदर सिंह ने गोल कर भारतीय टीम को जीत दिलाई।
भारत ने 5-ए हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
क्या है 5-ए साइड हॉकी
यह हॉकी का शॉर्टर वर्जन है। जिसे 5-ए साइड हॉकी के नाम से जाना जाता है। फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (FIH) ने इसे पिछले साल शुरू किया है। भारतीय टीम ने जून महीने में पहला 5-ए साइड हाॅकी मैच खेला था।
क्या बिना गोलकीपर के भी खेला जा सकेगा मैच?
हॉकी के लिमिटेड फॉर्मेट में कुछ चीजें बदली नजर आएंगी। जैसे- टाइम ड्यूरेशन, फील्ड साइज और प्लेइंग रूल्स। नॉर्मल हॉकी मैच की तुलना में इस मैच की अवधि आधे से कम होगी यानी कि 30 मिनट के आसपास। वहीं, यह 45×78 साइज की टर्फ में खेला जाएगा।
2 हाफ और 4 क्वार्टर में ही मुकाबला होगा
मुकाबला पहले जैसे दो हाफ और चार क्वार्टर में होगा। यदि टर्फ तय स्टैंडर्ड से छोटी है तो 5 की जगह 4 खिलाड़ियों में भी मैच खेला जा सकता है। वैसे तो खेल में गोलकीपर जरूरी है। लेकिन परिस्थितियों के हिसाब से बिना गोलकीपर के फील्ड प्लेयर्स के साथ ही मैच खेल सकते हैं। टर्फ की चारों ओर साइड लाइन की जगह साइड बोर्ड होंगे। ताकि बॉल बाहर न जाए और यदि साइड बोर्ड नहीं है तो नार्मल हॉकी के नियम लागू होंगे।
जीत सेलिब्रेट करती टीम इंडिया।
www.bhaskar.com
Source link