नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने विमान मैन्युफैक्चरर एयरबस को 10 अतिरिक्त A320-नियो विमानों के ऑर्डर की मंजूरी दे दी है। कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक ये 10 एयरक्राफ्ट 2019 में एयरबस के साथ किए गए 300 विमानों की ओरिजिनल डील का हिस्सा होंगे। एयरक्राफ्ट के ये एक्सट्रा ऑर्डर परचेज एग्रीमेंट में संशोधन करके दिया जाएगा।
2019 में इंडिगो ने फ्रेंच मैन्युफैक्चरर को 300 से ज्यादा A320 NEO फैमिली के एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था। उस समय वह डील की अनुमानित कीमत 33 बिलियन डॉलर था। इन एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी में प्रैट एंड व्हिटनी (P&W) इंजनों में खराबी के चलते देरी हो रही है।
इंडिगो ने जून में दिया था 500 एयरबस A320 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर
इंडिगो ने इसी साल 19 जून को 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट खरीदने का ऐलान किया था। इसके साथ ही इंडिगो एक बार में इतना बड़ा ऑर्डर देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। इंडिगो से पहले यह रिकॉर्ड एअर इंडिया के नाम था। इन एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी 2030 से 2035 के बीच होने की उम्मीद है।
500 एयरक्राफ्ट के लिए 4.09 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी कंपनी
500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए इंडिगो 50 अरब डॉलर यानी 4.09 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। हालांकि ऑर्डर की वास्तविक लागत कुछ कम भी हो सकती है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे बड़े सौदों पर डिस्काउंट मिलता है।
इंडिगो के पास 300 से ज्यादा विमान
इंडिगो के इस ऑर्डर में A320 नियो, A321 नियो और A321 xlr एयरक्राफ्ट शामिल हैं। फिलहाल इंडिगो के पास 300 से ज्यादा विमान हैं। उसके पास टोटल 480 विमानों के पिछले ऑर्डर भी हैं जिनके 2030 के आखिर तक डिलीवर होने की उम्मीद है। इस नए ऑर्डर के साथ इंडिगो का टोटल ऑर्डर अब करीब 1000 तक हो जाएगा।
2027 तक भारत में दोगुने हो सकते हैं यात्री
- देश में कोविड से पहले की तुलना में 9% ज्यादा हवाई यात्री हैं। रोज औसतन 4.5 लाख लोग यात्रा कर रहे हैं।
- देश में 2013-14 में 6 करोड़ हवाई यात्री थे, जो बढ़कर 20 करोड़ हो गए। विमान 400 से 700 हुए।
- देश में बीते साल 20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। 2027 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री बढ़कर 40 करोड़ होने की उम्मीद है।
- अभी 700 यात्री प्लेन हैं, जो नाकाफी हैं। ऐसे में आगामी वर्षों में 3-4 नई एयरलाइंस आ रही हैं। एअर इंडिया भी बेड़े को 3 गुना बढ़ा रही है।
- देश में 8 साल में एयरपोर्ट 74 से बढ़कर 141 हो गए हैं। अगले पांच वर्षों में 80 नए एयरपोर्ट जुड़ेंगे। 2030 तक 220 एयरपोर्ट होंगे।
- सेंटर फॉर एशिया पेसिफिक एविएशन के मुताबिक 2043 तक 4000 प्लेन के साथ भारत में 130 करोड़ घरेलू व अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्री होंगे।
इंजन में खराबी की समस्या से जूझ रही कंपनी
हाल ही में, इसके दो Airbus 321 के इंजन में उड़ान के बीच में तकनीकी खराबी आ गई थी। हालांकि, दोनों विमान सुरक्षित लैंड करा लिए गए थे। बजट एयरलाइन इंडिगो को इन विमानों के इंजन में गड़बड़ी के चलते करीब 40 विमानों के ग्राउंडेड करना पड़ा है।
www.bhaskar.com
Source link