9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रॉयल एनफील्ड ने आज अपनी मोस्टअवेटेड बुलेट 350 को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। न्यू जनरेशन बुलेट डुअल-चैनल ABS डिस्क ब्रैक जैसे सेफ्ट फीचर दिए गए हैं।
नई बुलेट 350 को जे-सीरीज प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिस पर कंपनी के दूसरे 350cc मॉडल जैसे- क्लासिक रीबॉर्न, मेटियोर और हंटर मार्केट में अवेलेबल हैं। भारत में बाइक का मुकाबला होंडा CB350 और जावा 42 जैसी बाइकों से होगा।
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को चैन्नई में लॉन्च किया गया।
न्यू-जनरेशन बुलेट 350 के प्राइस
कंपनी ने शुक्रवार को चैन्नई में हुए इवेंट में बाइक को 1.73 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है, जो टॉप वैरिएंट में 2.15 लाख रुपए में जाती है। दोनों कीमत एक्स शोरूम हैं। 2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के लिए देशभर में कंपनी के डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। बाइक की डिलीवरी 3 सितंबर से शुरू होगी। नई बुलेट 350 तीन वैरिएंट में आती है।
न्यू-जनरेशन बुलेट 350 : वैरिएंट, कलर ऑप्शन और कीमत
वैरिएंट | कलर ऑप्शन | कीमतें एक्स-शोरूम |
मिलिट्री | मिलिट्री ब्लैक, मिलिट्री रेड | ₹1,73,562 |
स्टैंडर्ड | स्टैंडर्ड ब्लैक, स्टैंडर्ड मरून | ₹1,97,436 |
गोल्ड | ब्लैक गोल्ड | ₹2,15,801 |
न्यू-जनरेशन बुलेट 350 के राइवल्स
मोटरसाइकिल | एक्स-शोरूम प्राइस (लाख रुपए में) |
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 | ₹1.73 से ₹2.15 |
होंडा CB350 | ₹2.10 से ₹2.15 |
जावा 42 | ₹1.67 से ₹1.81 |
www.bhaskar.com
Source link