- Hindi News
- Business
- Rules Change From 1st September 2023; Gas Cylinder Price, Petrol Diesel Rate IPO Listing
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी 1 सितंबर से देशभर में 4 बदलाव हुए हैं, जिसका असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी के साथ जेब पर भी पड़ेगा। आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 158 रुपए घटाए गए हैं।
वहीं आज से IPO लिस्टिंग में 6 की जगह सिर्फ 3 दिन लगेंगे, हालांकि ये कंपनियों के लिए अभी ऑप्शनल होगा। रेंट फ्री होम के लिए इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव के कारण कर्मचारियों की टेक होम सैलरी बढ़ जाएगी। एक्सिस बैंक के फेमस मैग्नस क्रेडिट कार्ड में कई बदलाव हुए हैं।
यहां हम इन बदलावों के बारे में बता रहे हैं…
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 158 रुपए सस्ता
ऑयल कंपनियों ने आज से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत 158 रुपए कम की है। इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए से कम होकर 1522 हो गई है। हालांकि, आज घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
घरेलू गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता
केंद्र सरकार हर महीने की 1 तारीख को LPG और CNG के दाम तय करती है, लेकिन इस बार 30 अगस्त से घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती कर दी गई है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा।
वहीं, सरकार ने घरेलू नेचुरल गैस के दाम करीब 9% बढ़ा दिए हैं। इससे इसकी कीमत 649.56 रुपए से बढ़कर 711.62 रुपए हो गई है। नेचुरल गैस की कीमतें इंडस्ट्री के लिए बढ़ाई गई हैं। इसका कंज्यूमर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बात की गुंजाइश काफी कम है कि गैस डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनियां CNG और PNG के दाम बढ़ाएं।
इससे पहले मार्च में हुआ था कीमतों में बदलाव
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम मार्च 2023 में 50 रुपए बढ़ाए गए थे। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए हो गई थी। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। तब भी कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थीं।
जून 2020 से LPG पर नहीं मिल रही सब्सिडी
जून 2020 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब 903 रुपए का हो गया है। अब केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। उज्जवला के लाभार्थियों को अब सिलेंडर करीब 700 रुपए में मिलेगा।
2. बढ़ जाएगी कर्मचारियों की टेक होम सैलरी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेस (CBDT) ने रेंट फ्री होम के लिए इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव किया है। ये नियम आज से लागू हो गए हैं। नए नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को टेक होम यानी इन हैंड सैलरी बढ़कर मिलेगी।
इसका फायदा केंद्र, राज्य सरकार और कंपनियों के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्हें सरकार या कंपनी (Employers) से किराए पर अनफर्निश्ड घर मिला हुआ है।
ऐसे बढ़कर मिलेगी सैलरी
- 40 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रहने वाले कर्मचारी की टोटल सैलरी से 10% कटेगा जो पहले 15% था। यानी, आपकी टोटल सैलरी ₹10,000 हजार है तो पहले ₹1500 कटते थे, अब ₹1000 कटेंगे और सैलरी में ₹500 बढ़कर आएंगे।
- 15 लाख से अधिक और 40 लाख से कम आबादी वाले शहरों में रहने वाले कर्मचारी की टोटल सैलरी से 7.5% कटेगा जो 10% था। यानी, आपकी टोटल सैलरी ₹10,000 हजार है तो पहले ₹1000 कटते थे, अब ₹750 रुपए कटेंगे और सैलरी में ₹250 बढ़कर आएंगे।
3. IPO लिस्टिंग में 6 की जगह सिर्फ 3 दिन लगेंगे
मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने IPO लिस्टिंग की टाइम लिमिट को 6 (T+6) दिन से घटाकर 3 (T+3) दिन कर दिया है। यानी आज से IPO इश्यू बंद होने के बाद शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयर की लिस्टिंग 3 दिन में हो सकेगी।
यहां ‘T’ का मतलब इश्यू बंद होने की अंतिम तारीख है। सेबी के इस फैसले से IPO मार्केट में लिस्टिंग की प्रक्रिया तेज होगी और निवेशकों को लिस्टिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही IPO में शेयर अलॉट नहीं होने पर रिफंड भी जल्दी मिल सकेगा।
4. एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए देनी होगी सालाना फीस
एक्सिस बैंक के फेमस मैग्नस क्रेडिट कार्ड में आज से कई बदलाव हुए हैं। ग्राहकों को अब पहले की तुलना में अब कम रिवॉर्ड्स प्वॉइंट मिलेंगे। साथ ही कुछ ट्रांजैक्शंस पर स्पेशल डिस्काउंट्स का लाभ नहीं मिलेगा और सालाना फीस भी देनी होगी।
क्रेडिट कार्ड में कम हुए रिवॉर्ड्स प्वॉइंट
- वेलकम बेनिफिट्स : कस्टमर्स को ₹12,500 का कोई भी वाउचर चुनने के लिए, सिर्फ लक्स गिफ्ट कार्ड, पोस्टकार्ड होटल्स गिफ्ट वाउचर और यात्रा गिफ्ट का ऑप्शन मिलेगा। इसमें से टाटा CLiQ के वाउचर ऑप्शन को हटा दिया गया है।
- सालाना बेनिफिट : ऑन-बोर्ड कस्टमर्स के लिए एनुअल फीस ₹10,000 (+GST) से ₹2,500 (+GST) कर दिया गया है। 2023 से शामिल होने वाले कस्टमर्स को पिछले कार्ड एनिवर्सरी ईयर में ₹25 लाख के खर्च पर ₹12,500 की छूट मिलेगी।
- EDGE रिवॉर्ड्स : हर महीने ₹1 लाख के खर्च पर ₹25,000 EDGE रिवॉर्ड प्वॉइंट्स का मंथली बेनिफिट बंद कर दिया गया है। अब हर महीने ₹1.5 लाख तक के खर्च पर हर ₹200 के लिए 12 EDGE रिवॉर्ड प्वॉइंट्स मिलेंगे। ट्रैवल एज पोर्टल पर हर महीने ₹2 लाख तक खर्च करने पर, हर ₹200 के लिए 60 EDGE रिवार्ड प्वॉइंट्स मिलेंगे। इससे अधिक खर्च करने पर हर ₹200 पर 35 EDGE रिवॉर्ड प्वॉइंट्स मिलेंगे।
5. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
आम आदमी की सबसे बड़ी जरूरत में से एक पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 15 माह से जस के तस हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया था।
इससे पेट्रोल-डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। तब कच्चा तेल 109.51 डॉलर था। इसके बाद जून 2023 में ये 31.57% गिरकर 75 डॉलर से नीचे आ गए, लेकिन पेट्रोल-डीजल सस्ते नहीं हुए।
www.bhaskar.com
Source link