- Hindi News
- Business
- SBI Wecare Deposit Scheme Last Date Details | SBI Senior Citizen FD Scheme
नई दिल्ली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ‘वी केयर डिपॉजिट’ (We care Deposit) स्कीम इस महीने यानी 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजंस को 5 साल या उससे ज्यादा समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
क्या है ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम?
SBI की इस स्कीम में 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। यह स्कीम सिर्फ 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगी। तय अवधि में इस स्कीम में निवेश करने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा।
सीनियर सिटीजन के लिए टर्म डिपॉजिट पर ब्याज
सीनियर सिटीजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। वहीं ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर 1% ब्याज मिलेगा। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा।
SBI में FD पर कितना ब्याज मिल रहा
अवधि | ब्याज दर (%) | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर(%) |
7 से 45 दिन | 3.00 | 3.50 |
46 से 179 दिन | 4.50 | 5.00 |
180 से 210 दिन | 5.25 | 5.75 |
211 से 1 साल से कम | 5.75 | 6.25 |
1 साल से 2 साल से कम | 6.80 | 7.30 |
2 साल से 3 साल से कम | 7.00 | 7.50 |
3 साल से 5 साल से कम | 6.50 | 7.00 |
5 साल से 10 साल | 6.50 | 7.50 (वीकेयर डिपॉजिट) |
400 दिन (अमृत कलश स्कीम) | 7.10% | 7.60% |
SBI की अमृत कलश स्कीम में भी कर सकते हैं निवेश
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की नई फिक्स डिपॉजिट (FD) स्कीम अमृत कलश इसी महीने यानी 30 जून को खत्म होने वाली है। इसके तहत सीनियर सिटिजन को FD पर 7.60% और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है।
अमृत कलश एक स्पेशल रिटेल टर्म डिपॉजिट यानी FD है। इसमें सीनियर सिटिजन को 7.60% और आम नागरिकों को 7.10% के दर से इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसमें अधिकतम 2 करोड़ रुपए की FD करा सकते हैं।
सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में मिल रहा 8.2% ब्याज
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 60 साल या उससे अधिक आयु के बाद अकाउंट पोस्ट ऑफिस जाकर खुलवाया जा सकता है। हालांकि VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का रहता है। यानी इस स्कीम में आपको 5 साल के लिए निवेश करना होता। स्कीम के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
www.bhaskar.com
Source link