एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 को होस्ट कर रहे हैं। वहीं अब शो के हालिया एपिसोड में दिग्गज एक्टर ने चंद्रयान 3 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। शो का छठा एपिसोड 22 अगस्त को टेलीकास्ट हुआ। इस दौरान बिग बी ने कंटेस्टेंट कुणाल सिंह डोडिया का हॉट सीट पर वेलकम करते हुए शो का शुरुआत की। खेल शुरू करने से पहले बिग बी ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुआ की।
चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी: अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने क्विज शुरू करने से पहले विक्रम लैंडर की चंदा मामा से मुलाकात के बारे में कुछ लाइन्स सुनाईं। बिग बी ने कहा- ‘कल शाम को जब चांद निकलेगा, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान 3 अपने मामा यानी चंदा मामा के घर पहुंचेगा। कल हमारे बचपन की कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद अपने देश की पहुंच में होगा।’
अमिताभ ने आगे कहा- ‘यह देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है। हर नागरिक के लिए यह एक संदेश है कि देश ने करवट ले ली है, अब हमको भी अपनी जिंदगी में कुछ करना है। इन्हीं पंक्तियों के साथ बिग बी ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना करते हुए कंटेस्टेंट कुणाल के साथ खेल शुरू किया।
23 अगस्त की शाम चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। मंगलवार (22 अगस्त) को ISRO ने मिशन की जानकारी देते हुए कहा है कि सभी सिस्टम्स को समय-समय पर चेक किया जा रहा है। ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं।
लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट सबसे मुश्किल होंगे
चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगेंगे। इस ड्यूरेशन को ’15 मिनट्स ऑफ टेरर’ यानी ‘खौफ के 15 मिनट्स’ कहा जा रहा है। अगर चंद्रयान-3 मिशन सफल होता है तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडर उतारने वाला पहला देश बन जाएगा।
चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना सही होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।
www.bhaskar.com
Source link