नई दिल्ली34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑनलाइन ज्वेलरी रिटेल ब्रांड कैरेटलेन ED के कारण बताओ नोटिस को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पर आरोप है कि फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) यानी विदेशों से निवेश लेने के लिए उसने साल 2011 से 2014 के बीच फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के नियमों का उल्लंघन किया है।
इस मामले में ED ने 28 मार्च 2022 को नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी होने के करीब डेढ़ साल बाद कंपनी इसे चुनौती देने की तैयारी में है। कंपनी ने कहा कि उसने नियमों के अनुसार ही विदेशों से फंड लिया है।
कंपनी पर ED के ये हैं आरोप
कैरेटलेन पर ED का आरोप है कि उसने साल 2011 से 2014 के बीच टाइगर ग्लोबल नाम की कंपनी से इन्वेस्टमेंट लिया। उस समय सिंगल-ब्रांड रिटेल को इस तरह के फंड लेने की परमिशन नहीं थी।
कंपनी ने कहा- नियमों के तहत लिया FDI
कैरेटलेन ने ED के आरोपों पर कहा कि जब उसने FDI लिया उस समय यानी 2011 तक भारत में मल्टी-ब्रांड रिटेल में FDI पर रोक थी। लेकिन, सिंगल ब्रांड रिटेल में 51% तक विदेशी निवेश की अनुमति थी। फिर 20 सितंबर 2012 के बाद FDI के नियमों में संशोधन किया गया। जिसमें कुछ शर्तों के साथ मल्टी-ब्रांड रिटेल को भी 51% FDI की अनुमति दे दी गई थी। जबकि हमारी कंपनी रिटेल बिजनेस करती है। इसलिए विदेशी निवेश लेने में किसी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है।
टाइटन कंपनी का शेयर बुधवार को 0.2% गिरकर 3,069 रुपए पर बंद हुआ।
टाइटन के पास है कंपनी का 98.28% स्टेक
टाइटन ने अगस्त में कैरेटलेन की बची हुई 27.18% स्टेक 4,621 करोड़ रुपए में खरीद ली है। इस डील के बाद कंपनी की 98.28% हिस्सेदारी टाइटन की हो गई है। टाइटन ने पहली बार 2016 में कैरेलेन में इन्वेस्ट किया था, उस समय उसने कंपनी का 62% स्टेक अपने पास रख लिया था।
वित्त वर्ष 22-23 में कंपनी का टर्नओवर 2,177 करोड़ रुपए था
2008 में प्योर ऑनलाइन ब्रांड के रूप में कैरेटलेन की शुरुआत के बाद 2022-23 में कंपनी का टोटल टर्नओवर 2177 करोड़ रुपए था। इस कंपनी में टाइटन ने पहली बार 2016 में इन्वेस्ट किया था। फिर तनिष्क के साथ मिलकर कंपनी ने काफी तेजी से ग्रोथ की थी। वहीं पिछले 3 फाइनेंशियल ईयर में कंपनी ने 74% CAGR की ग्रोथ की है। कैरटलेन एक अनलिस्टेड प्राइवेट कंपनी है, जो ज्वेलरी बनाने और बेचने का काम करती है। यह कंपनी टाइटन की सब्सिडियरी भी है।
www.bhaskar.com
Source link