- Hindi News
- Business
- Stock Market Update | BSE NSE Sensex Nifty (Stock) Market Jio Financial Services
मुंबई20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के पहले कारोबार दिन यानी आज सोमवार (21 अगस्त) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 267 अंक की तेजी के साथ 65,216 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 83 अंको की बढ़त देखने को मिली, यह 19,393 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली है।
मेटल, IT, PSE, रियल्टी, फार्मा और एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। PSU बैंकिंग से जुड़े शेयरों में दबाव देखने को मिला है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर लिस्टिंग के बाद 5% टूटा है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर लिस्टिंग के बाद 5% टूटा
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज NSE पर 262 रुपए/शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। वहीं, BSE पर ये 265 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। हालांकि इसके बाद इसके शेयर में 5% की गिरावट देखने को मिली और ये 248.90 रुपए पर आ गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का डीमर्जर किया था। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज FTSE इंडेक्स में बनी रहेगी और 23 अगस्त को MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में जुड़ जाएगी।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 18 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 202 अंक की गिरावट के साथ 64,948 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 55 अंको की गिरावट देखने को मिली, यह 19,310 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी देखने को मिली थी।
www.bhaskar.com
Source link