13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुशी का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विजय अपने फैंस से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।
विजय की सिक्योरिटी टीम ने फैन को दिया धक्का
वीडियो में विजय एक फैन के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आते हैं, तभी अचानक उनकी सिक्योरिटी का एक शख्स फैन को धक्का दे देता है। सिक्योरिटी के बाकी लोग भी उस फैन स्टेज से नीचे उतार देते हैं। यह देखकर विजय देवरकोंडा थोड़े हैरान हो जाते हैं। हालांकि, इतने में विजय की अलगी फैन आती है, जिसके साथ एक्टर पोज देने लगते हैं।
विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग एक्टर के सिक्योरिटी की इस हरकत पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चला है कि सिक्योरिटी ने फैन के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया।
जब पैर छूने स्टेज पर आया था फैन, घबरा के भागे थे एक्टर
करीब 1 महीने पहले विजय देवरकोंडा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। एक्टर एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां अचानक एक फैन एक्टर का पैर छूने के लिए स्टेज पर चढ़ गया, ये देखकर सभी हैरान रह गए। फैन के अपनी तरफ आता देख वह हैरान रह गए और विजय भी स्टेज से भाग गए। इस दौरान सिक्योरिटी ने उसे पकड़ लिया और बाहर निकला।
संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम कर सकते हैं विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा की यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच खबरें हैं कि एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय की अगली फिल्म में मशहूर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ करने वाले हैं। यह वही डायरेक्टर हैं, जिन्होंने फिल्म अर्जुन रेड्डी का डायरेक्शन किया था। हालांकि, अभी तक विजय या फिर संदीप की तरफ से इसे लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।
www.bhaskar.com
Source link