Raksha Bandhan 2023: आज भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन है। ये त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस खास दिन को बड़े ही उत्साह के साथ सेलीब्रेट करते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनकी बहुत खूबसूरत बहनें है। लेकिन आज हम आपको उन स्टार्स की बहनों के बारे में बताएंगे जिन्होनें फिल्मी घराने से होने के वाबजूद फिल्मों में काम नहीं किया। ये बहनें लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।
सलमान खान
सलमान खान दो बहनों के भाई जान हैं
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की जो दो बहनों के भाई जान हैं। बड़ी बहन का नाम अलवीरा खान और छोटी बहन का नाम अर्पिता खान है। खान खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद ये दोनों बहनें हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं हैं। अर्पिता खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं तो वही अलवीरा खान , फिल्म प्रोड्यूसर और फैशन डिजाइनर हैं।
शाहरुख खान
शाहरुख खान बहन शहनाज लालारुख के साथ
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो अपनी एक्टिंग के बदौलत फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि उनकी एक बड़ी बहन हैं जिनका नाम है शहनाज लालारुख जो लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। उनका फिल्मों से नहीं बल्कि कैमरे से भी कोई नाता नहीं हैं। शहनाज लालारुख की एक- दो तस्वीरें ही आपको इंटरनेट पर देखने को मिलेगी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बहन अलका भाटिया के साथ
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार कि बहन अलका भाटिया हैं, जो अक्षय से छोटी हैं। अलका भी लाईमलाईट से दूर रहना पसंद करती हैं। वो फिल्म प्रोडक्शन में काम करती हैं और उन्होनें अपने प्रोडक्शन मे फिल्म ‘फगली’ बनाई है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर बहन रिद्धिमा कपूर के साथ
रणबीर कपूर की एक बड़ी बहन हैं रिद्धिमा कपूर। उन्होंने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। वे एक बेटी की मां हैं, जिसका नाम समारा है। रिद्धिमा एक जानी मानी जुलरी डिजाइनर हैं। इनका भी फिल्म इंडस्ट्री से दूर- दूर तक कोई नाता नहीं हैं।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन नंदा है। इन दोनों के बीच की बांडिंग भी बेहद स्ट्रांग है। वही श्वेता के घर में सभी स्टार्स है जो हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। लेकिन श्वेता को लाईमलाईट से दूर रहना पसंद करती है। हालांकि वो कई मौकों पर अपनी फैमिली के साथ किसी पार्टी या किसी स्पेशल मौके पर स्पॉट हो जाती हैं। श्वेता क्लोदिंग लाइन से जुड़ी हुई हैं। उनका अपना स्टोर है।
सैफ अली खान
सैफ अली खान अपनी दोनों बहनों के साथ
सैफ अली खान की दो बहनें हैं। एक सबा अली खान और दूसरी सोहा अली है। सोहा बतौर एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, फिल्मी घराने से होने के बावजूद सैफ की दूसरी बहन सबा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उन्हें फिल्मों में दिलचस्पी नहीं हैं। उनका अपना ज्वैलरी का बिजनेस हैं। कुछ साल पहले उन्होंने एक डायमंड चेन भी शुरु की है
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन बहन सुनैना रोशन के साथ
ऋतिक रोशन की बड़ी बहन सुनैना रोशन भी फिल्मों से दूर रहती हैं। हालांकि सुनैना फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में बतौर को-प्रोड्यूसर का काम कर चुकी हैं।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी
रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी है। रितिका रणवीर सिंह की बड़ी बहन हैं। रितिका भी लाइमलाइट से बहुत दूर ही रहती हैं। वो एक बिजनेस वूमन हैं। इसके साथ ही रितिका पेट लवर हैं, और उन्हें फिल्में देखने और गाने सुनने का काफी शौक है। बहन के साथ रणवीर का रिश्ता कुछ ऐसा है कि वह अपनी मां को बड़ी मां और बहन को छोटी मां कहते हैं।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी फिल्मों से दूर है। कृष्णा बतौर प्रोफेशन जिम ट्रेनर हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड तस्वीरों की वजह से वो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन बहन कृतिका तिवारी के साथ
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कृतिका डाक्टर है उनका भी फिल्मों से को वास्ता नहीं हैं।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर हैं
इस लिस्ट में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का नाम भी शामिल है। अर्जुन कपूर के घर में सभी स्टार हैं वाबजूद इसके अंशुला को बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है। अंशुला का अपना बिजनेस है।
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय बहन मेघना ओबेरॉय के साथ
अभिनेता विवेक ओबेरॉय की बहन मेघना ओबेरॉय हैं जो कि एक बिजनेस वूमन हैं। मेघना भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
आमिर खान
आमिर खान अपनी बहन निखत और फरहात के साथ
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की भी दो बहनें हैं, जिनका नाम निखत और फरहात हैं। ये दोनों भी लाइमलाइट की दुनिया से कोसों दूर रहती हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त बहनों के साथ
संजय दत्त ने अपनी माता नरगिस दत्त और पिता सुनिल दत्त की तरह ही फिल्मों में बतौर अभिनेता अपना करियर चुना। हालांकि संजय दत्त की दो बहनें भी हैं नम्रता दत्त और प्रिया दत्त जिनका फिल्मी दुनिया से कोई वास्ता नहीं हैं। हालांकि इन दोनों की शादी बॉलीवुड के जाने माने सितारों से ही हुई है। बावजूद इसके नम्रता और प्रिया दत्त ने फिल्मों से दूरी बनाए रखी है। प्रिया दत्त राजनीति में एक्टिव है।
सितंबर में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी ये धांसू वेब सीरीज
पुराने किस्से: कपूर खानदान की ये बहू बेच रहीं आचार, जानें अब कहां हैं राजीव कपूर की एक्स वाइफ
Latest Bollywood News
www.indiatv.in
Source link